Monday 12 April 2021

अखंड भारत, Akhand Bhaarat

 


अखंड भारत

सिंहनाद सा हुआ कहीं
भयभीत सा हुआ कोई
ध्येय में, हिन्द का
विस्तार सा हुआ कोई
 
जन-जन है रत हुआ
कर्म-व्याकुल हुआ
राष्ट्र शक्ति-माल्य का
रत्नों सृजन हुआ
 
राष्ट्र जोश से बढ़ा
सुभाष सा कोई खड़ा
लौह-नेतृत्व में,
वीर ओज से भरा
पोत डोलने लगे
“तेजस” खौलने लगे
कलाम “बैलेस्टिक” कंपी,
विस्तार-उन्मत्त से लगे
 
बाजू फड़क उठे
मातृ दिल धड़क उठे
धरा- ऋण मुक्ति को
वीर पग भड़क उठे
 
“नापाक” धरती हिल सके
हिन्दोसतां में मिल सके
देश व्याकुल हो रहा
अखंड भारत के लिए |

सोमनाथ डनायक; अगस्त 2016
 
 
 
 
 

 

 

No comments:

Post a Comment